कटनी के कैमोर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब कैलाश नगर के पास जंगल में एक बुज़ुर्ग व्यक्ति का कंकालनुमा शव बरामद हुआ। शव की पहचान 70 वर्षीय रामसिंह रघुवंशी के रूप में हुई है, जो करीब डेढ़ महीने से लापता थे। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।…