Home » देश-विदेश » विदिशा जिला औषधि विक्रेता संघ चुनाव : अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में

विदिशा जिला औषधि विक्रेता संघ चुनाव : अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिला औषधि विक्रेता संघ के चुनाव के तहत शनिवार, 18 जुलाई 2026 को नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन रहा। चुनाव को लेकर जिलेभर के केमिस्ट साथियों में उत्साह एवं सक्रियता का माहौल देखने को मिला।

जिला अध्यक्ष पद के लिए श्री चंद्रकांत जैन एवं श्री कैलाशचंद्र जैन ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

वहीं जिला सचिव पद के लिए श्री संजय सिकरवार एवं श्री नवल किशोर शास्त्री ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा किए।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, 20 जुलाई 2026 को उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची प्रकाशित की जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित निर्वाचन अधिकारी

प्रकाशचंद्र भंडारी – भंडारी मेडिकल स्टोर्स, विदिशा

कृष्णगोपाल गर्ग – गर्ग मेडिकल स्टोर्स, विदिशा

घनश्याम बंसल – बंसल मेडिकल स्टोर्स, विदिशा

नामांकन प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में केमिस्ट साथी भी उपस्थित रहे। इनमें अनिल कटारे, सौरभ जैन, खुमान सिंह राठौड़, गौरव जैन, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दीपक जैन, अंशुल गर्ग एवं संजय सिंघाई, इंद्रजीत सोनी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद्र भंडारी ने मीडिया को दी।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें