Home » देश-विदेश » विदिशा जिला : 15 साल बाद होगा जिला औषधि विक्रेता संघ का चुनाव, 26 जुलाई को मतदान

विदिशा जिला : 15 साल बाद होगा जिला औषधि विक्रेता संघ का चुनाव, 26 जुलाई को मतदान

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिला औषधि विक्रेता संघ के चुनाव करीब 15 वर्षों बाद आयोजित होने जा रहे हैं। निर्वाचन मंडल ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी गई हैं

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र (फॉर्म) प्राप्त किए जाएंगे। 18 जुलाई (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 19 जुलाई (रविवार) को प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

इसके बाद 20 जुलाई (सोमवार) को दोपहर 1 बजे प्रत्याशियों की प्रथम सूची प्रकाशित की जाएगी। 21 जुलाई (मंगलवार) को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे, जबकि 22 जुलाई (बुधवार) को दोपहर 2 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

मतदान 26 जुलाई 2026 (रविवार) को शहनाई गार्डन, बस स्टैंड, विदिशा में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक की जाएगी तथा चुनाव परिणाम शाम 6 बजे घोषित किया जाएगा।

इस चुनाव प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित निर्वाचन अधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है—

नरेंद्र दिवाकर – दिवाकर मेडिकल स्टोर्स, कुरवाई

प्रकाशचंद्र भंडारी – भंडारी मेडिकल स्टोर्स, विदिशा

अजय तिवारी – अजय मेडिकल स्टोर्स, गंज बासौदा

कृष्णगोपाल गर्ग – गर्ग मेडिकल स्टोर्स, विदिशा

घनश्याम बंसल – बंसल मेडिकल, विदिशा

 

निर्वाचन मंडल ने सभी सदस्यों से निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें