Home » देश-विदेश » कम्पू में दिनदहाड़े 6.85 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

कम्पू में दिनदहाड़े 6.85 लाख की लूट का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर के कम्पू क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने लूटी गई रकम सहित गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि फरियादी के पूर्व परिचित ने ही साजिश रचकर पैसे की डिलीवरी के दौरान वारदात को अंजाम दिलाया था।

दरअसल फरियादी वासुदेव शर्मा, जो राजस्थान का निवासी है और वर्तमान में ग्वालियर के महल गांव इलाके में रह रहा है, ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा संदीप शर्मा का प्लाईवुड का व्यवसाय है, जिसमें वह पार्टियों से रुपये लेने-देने का कार्य करता है।

25 तारीख की शाम वह अलग-अलग पार्टियों से करीब 5 लाख रुपये वसूली कर एमएलबी कॉलेज ग्राउंड पहुंचा था। तभी बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे धक्का देकर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध आरोपी बिट्टू की पहचान हुई। पुलिस टीम ने गुड़गांव पहुंचकर बिट्टू और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में बिट्टू ने हर्ष, राज शर्मा और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि राज शर्मा पैसों के लेन-देन का कार्य करता है और उसका फरियादी से पूर्व परिचय था। उसी ने आरोपियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।

लूट के बाद आरोपियों ने रकम की गिनती की तो कुल 6 लाख 85 हजार रुपये निकले। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी लूटी गई राशि बरामद कर ली है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें