Home » देश-विदेश » ग्वालियर पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले – अफ्रीका से लाए गए 9 चीते, प्रदेश में संख्या 48

ग्वालियर पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले – अफ्रीका से लाए गए 9 चीते, प्रदेश में संख्या 48

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी बात कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में अफ्रीका से लाए गए 9 चीतों को प्रदेश में सफलतापूर्वक छोड़ा गया है, जिससे मध्यप्रदेश की साख और मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अफ्रीका से लाए गए 9 चीतों को प्रदेश के वन मंत्री द्वारा वन क्षेत्र में छोड़ा गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में अब चीतों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो चीता देश से विलुप्त हो गया था, आज वह फिर से आबाद हो रहा है और मध्यप्रदेश इस ऐतिहासिक पहल का केंद्र बना है। उन्होंने यह भी कहा कि घड़ियाल संरक्षण के मामले में भारत दुनिया में नंबर वन है और मध्यप्रदेश इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें