Home » देश-विदेश » ग्रहण के बाद महाकाल मंदिर का शुद्धिकरण

ग्रहण के बाद महाकाल मंदिर का शुद्धिकरण

Facebook
X
WhatsApp

संपूर्ण मंदिर परिसर को धोकर किया गया शुद्धिकरण, जलाभिषेक के बाद पुनः शुरू हुई पूजन व्यवस्था

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में ग्रहण समाप्ति के बाद परंपरा अनुसार संपूर्ण मंदिर परिसर का शुद्धिकरण किया गया। ग्रहण काल खत्म होते ही मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह सहित पूरे परिसर को जल से धोया।
इसके बाद ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर का विधि-विधान से पवित्र जल से अभिषेक किया गया। पुजारियों और आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का पूजन कर नियमित आरती और दर्शन व्यवस्था पुनः प्रारंभ की।

ग्रहण के कारण निर्धारित समय तक दर्शन व्यवस्था स्थगित रही, जिसे शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिया गया।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें