Home » देश-विदेश » नरसिंहपुर के बम्होरी गांव में डबल मर्डर, बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या

नरसिंहपुर के बम्होरी गांव में डबल मर्डर, बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या

Facebook
X
WhatsApp

नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी गांव में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे, जबकि उनके बच्चे किसी काम से बाहर गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 65 वर्षीय पत्नी घर के अंदर मृत अवस्था में मिले। काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें