विदिशा में नेमा समाज द्वारा गणगौर पर्व के अवसर पर पारंपरिक आयोजन किया गया। इस दौरान आकर्षक चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. लोकेश्वरी नेमा ने जानकारी देते हुए बताया कि गणगौर पर्व को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर चल समारोह में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि गणगौर भले ही राजस्थान का प्रमुख पर्व हो, लेकिन अब इसकी लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ती जा रही है और विभिन्न राज्यों में भी इसे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और सांस्कृतिक झलकियां देखने को मिलीं, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। सभी लोगों ने एकजुट होकर इस पर्व को धूमधाम से मनाया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
Author: mpmedia24
Post Views: 15
