पुलिस के अनुसार कुरवाई थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में रहने वाले 35 वर्षीय युवक पर तीन नाबालिग बालकों के साथ आपराधिक कृत्य करने का आरोप है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: mpmedia24
Post Views: 19
