बुरहानपुर के नेपानगर में स्कूल बस के पलटने पर 19 छात्र हुए थे घायल ,खबर दिखाए जाने के बाद जाएगा प्रशासन अब होगी अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई, प्रशासन हुआ सख्त
बुरहानपुर जिले में अनफिट बसों की भरमार है, चाहे वे यात्री बसें हों या स्कूली वाहन,बिना फिटनेस, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेजों के कई वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं,हाल ही में हुई दुर्घटनाओं के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है,जिला कलेक्टर हर्ष ने स्पष्ट किया कि अनफिट बसों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए स्कूल संचालकों की बैठक ली जा रही है,जिसमे सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के पालन के लिए कहा जाएगी ,वहीं, जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि यातायात पुलिस समय-समय पर वाहनों की चेकिंग करती है और अनफिट पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाती है। यदि आगे ऐसी कोई दुर्घटना होती है, तो और सख्ती बरती जाएगी, अब देखना होगा कि प्रशासन की यह कार्रवाई कितनी प्रभावी होती है और क्या भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सकेगी


