Home » देश-विदेश » अवैध धान रखे जाने पर प्रशासन ने वेयरहाउस किया सील

अवैध धान रखे जाने पर प्रशासन ने वेयरहाउस किया सील

Facebook
X
WhatsApp

वेयरहाउस सील / अवैध धान

कटनी में अवैध रूप से रखे गए धान के बड़े स्टॉक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुठला थाना क्षेत्र स्थित के.जी. चौदहा एंड एग्रो सर्विस वेयरहाउस को अधिकारियों ने सील कर दिया है।

जांच के दौरान वेयरहाउस में 18,268 बोरी धान रखा मिला, लेकिन संचालक द्वारा स्टॉक से संबंधित कोई जानकारी, दस्तावेज़ या अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई।

मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने वेयरहाउस को सील कर दिया है।

कृषि उपज मंडी अधिकारी के.के. नरगाम ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले जिले के कई वेयरहाउसों पर संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई थी।

इसी दौरान कुठला थाना क्षेत्र के इस वेयरहाउस में 18,268 बोरी धान पाया गया।

संचालक से स्टॉक के दस्तावेज़ और खरीद-विक्रय की जानकारी मांगी गई, लेकिन किसी भी प्रकार का रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया।

नियमों के उल्लंघन और पारदर्शिता की कमी को देखते हुए कलेक्टर ने गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील करने के निर्देश दिए।

अब स्टॉक की पूरी जांच की जा रही है और मामले में कठोर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें