भिंड : थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने त्यौहार को शांति एवं सदभाव से मनाने की अपील की
भिंड जिले के थाना लहार में आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें लहार एस डी ओ पी प्रवीण त्रिपाठी एवं लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा तथा तहसीलदार राजकुमार तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी राम शंकर शर्मा एवं विघुत विभाग के अधिकारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ,लहार थाना परिसर में आयोजित बैठक में लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा द्वारा नागरिकों से त्योहारों को लेकर संवाद किया गया जिसमें होली पर्व के दौरान शांति सदभाव बनाए रखना आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने को लेकर चर्चा हुई ,आगामी होली पर्व एव रमजान के दौरान आम लोगों के साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसको आवश्यक प्रबंध के बारे में चर्चा की गई बैठक में जहां नगर पालिका द्वारा त्यौहारों को मद्देनजर को लेकर तैयारी जैसे होली के जलने वाले स्थान पर मिट्टी डालने एवं ग्रीष्म मौसम को देखते हुए फायर ब्रिगेड की तैयारी को लेकर सीएमओ राम शंकर शर्मा से चर्चा की गई तो वहीं बिजली विभाग से भी नगर के मुख्य मार्ग पर लटक रही केवल को व्यवस्थित करने को लेकर चर्चा की गई वहीं पुलिस विभाग से थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने भी उपस्थित लोगों से अपील की वह त्योहार को शांति एवं सदभाव से मनाए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना दे बैठक में नगर की शांति व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने अपनी बात रखी ,बैठक में लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा एवं तहसीलदार राजकुमार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राम शंकर शर्मा सहित नगर के व्यापारी बंधु एवं अधिवक्ता गण एवं विभागों के अधिकारी तथा पत्रकार बंधु एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे


