Home » देश-विदेश » “इंस्टाग्राम विवाद से थाने तक पहुंचा मामला, किन्नरों के दो गुट आमने-सामने”

“इंस्टाग्राम विवाद से थाने तक पहुंचा मामला, किन्नरों के दो गुट आमने-सामने”

Facebook
X
WhatsApp

शमशाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर डाले गए एक वीडियो के बाद किन्नर समाज के दो गुट आमने-सामने आ गए। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला सीधे थाने तक पहुंच गया।

महानीम चौराहा निवासी किन्नर छाया ने आरोप लगाया है कि शिवानी नाम की किन्नर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोप लगाए गए। इस वीडियो के बाद विवाद और गहरा गया, जिसके चलते विदिशा, रायसेन, भोपाल और शमशाबाद से बड़ी संख्या में किन्नर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

वहीं, थाना प्रभारी राजपाल जादोन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनकर तथ्यों के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई करेगी।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें