वायरल वीडियो… 28.11.2025
विदिशा जिले में एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो तेजी से फैलने के बाद यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पुलिस अभी तक इस मामले से अनजान दिखाई दे रही है।
वायरल वीडियो में एक लड़की ने लटेरी तहसील के मुरवास स्थित एक मदरसे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में लड़की ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और कुछ लोगों से खतरा होने की बात कही है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हुई यह स्टोरी लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया या जांच की पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो की वजह से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ तेज हो गई है
Author: mpmedia24
Post Views: 33


