Home » देश-विदेश » इन नंन्हे बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

इन नंन्हे बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ 

Facebook
X
WhatsApp

इन नंन्हे बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़!

स्कूल भवन के लिए तरस रहे देश के भविष्य!

2 साल से पंचायत भवन में संचालित हो रहा प्राइमरी स्कूल : फिर भी कैमरे पर झूठ बोलने से बाज नहीं आए बीआरसीसी दुबे!

जब पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले एवं राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा के विधानसभा क्षेत्र में स्कूल के ये हाल है तो बाक़ी क्षेत्रों का आप स्वयं अंदाज़ा लगा सकते है।

सीहोर : मामला इछावर जनपद शिक्षा केन्द्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुड़ी का है जहाँ दो वर्ष से प्राथमिक शाला पंचायत भवन में संचालित हो रही है। पुराना भवन जर्जर होकर गिर गया लेकिन शासन प्रशासन के नुमाइंदे इस और ध्यान नहीं दे रहे है।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा पुराना भवन जर्जर हो गया था जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। हमनें प्रोपजल बनाकर अधिकारियों भेज दिया है। लेकिन दुबे जी ने ये जो कहा कि प्राइमरी स्कूल मिडिल स्कूल में लग रही है। ये सरासर झूठ है, मीडिया की टीम ने जो वीडियो फुटेज लिए है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पंचायत भवन में ही स्कूल संचालित हो रहा है

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें