Home » देश-विदेश » उज्जैन में आमजन के बीच पहुंचे सीएम मोहन यादव, पुरानी चाय की दुकान पर ली चाय

उज्जैन में आमजन के बीच पहुंचे सीएम मोहन यादव, पुरानी चाय की दुकान पर ली चाय

Facebook
X
WhatsApp

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सादगी भरा अंदाज़ एक बार फिर देखने को मिला। भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री आम लोगों के बीच पहुंचे और शहर की एक पुरानी चाय की दुकान पर उज्जैनवासियों के साथ चाय की चुस्की ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न सिर्फ लोगों से आत्मीय संवाद किया, बल्कि चाय के पैसे खुद अदा कर एक मिसाल भी पेश की।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री तेलीवाड़ा चौराहे पर स्थित शहर की पुरानी और प्रसिद्ध चाय की दुकान पर रुके।

यहां मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों के साथ ठंड के मौसम में गरम चाय पीते नजर आए और आमजन से हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने दुकानदार से बातचीत की और लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चाय के पैसे देना चाहा, लेकिन दुकानदार ने संकोचवश पैसे लेने से इनकार कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा कि “यह तो लेना ही होंगे” और स्वयं भुगतान किया।

मुख्यमंत्री का यह सादगी भरा व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग भी खासे प्रभावित नजर आए।

मुख्यमंत्री का आम जनता के बीच इस तरह सहज रूप से पहुंचना और संवाद करना जनसंवाद की एक सकारात्मक तस्वीर पेश करता है। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें