Home » देश-विदेश » एक्सीडेंट

एक्सीडेंट

Facebook
X
WhatsApp

कटनी के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र दो अलग अलग जगह हुआ सड़क हादसा ,दो बस की आपस में भिड़ंत 25 यात्री हुए घायल,ढीमरखेड़ा के ग्राम ख़मतरा में ओमनी कार भिड़ी 3 लोगों की मौत*

कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के दशरमन में दो बस आपने सामने हुई भिड़ंत जिसमे सड़क हादसे में करीब 23 लोग घायल हुए है जिन्हें पान उमरिया स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलो का इलाज है जारी।

बस के ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

वही दूसरे सड़क हादसा ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के खमतरा में एक ओमनी वेन कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

डॉक्टर यशवंत वर्मा ने बताया कि ग्राम दशरमन के पास दो बसे आमने सामने से भीड़ गई है।

 

जिसमें बस में सवार करीब 23 यात्रियों की चोट आई है जिनका प्राथमिक इलाज पानउमरिया में चल रहा है

जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है उनको जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

वही खमतरा गांव के पास एक ओमनी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई कार में 10 लोग सवार थे जिसमें 3 लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई, वही एक छोटे बच्चे को गंभीर चोटे आई है जिस इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

ओमनी वेन तेज रफ्तार के कारण पलट गई,और ओमनी वेन में सवार हुए घायल और तीन की मौत

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें