विदिशा में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: माधवगंज स्टेशन से खरीफाटक रोड तक दुकानों का सामान जप्त
विदिशा में कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। नगर पालिका सीएमओ और अतिक्रमण विरोधी दल ने मंगलवार को माधवगंज रेलवे स्टेशन से अभियान की शुरुआत की, जो खरीफाटक रोड तक जारी रहेगा।
दल के प्रभारी विजय बाघमरे ने बताया कि पिछले एक महीने से दुकानदारों और ठेला संचालकों को बार-बार नोटिस और मौखिक सूचना दी जा रही थी, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। लगातार शिकायतों के बाद आज बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए सामान को जप्त किया गया।
नगर पालिका टीम ने सड़क पर अत्यधिक विस्तार कर रहे पक्के दुकानदारों और अवैध कब्जाधारियों को हटाया और चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author: mpmedia24
Post Views: 41


