Home » देश-विदेश » एनएच-45 पर भीषण सड़क हादसा, बस–ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दर्जनों घायल

एनएच-45 पर भीषण सड़क हादसा, बस–ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में दर्जनों घायल

Facebook
X
WhatsApp

उदयपुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से इंदौर जा रही एक यात्री बस की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से चौकी जोड़ के पास सुबह करीब 5 बजे जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। वहीं अन्य दर्जनों घायलों को उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रेडियम पट्टी या पर्याप्त लाइट नहीं लगी थी, जिससे अंधेरे में बस चालक को वाहन दिखाई नहीं दिया। क्षेत्र में बिना सुरक्षा मानकों के रेत परिवहन को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

हादसे के बाद कुछ समय तक एनएच-45 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें