सर्किट हाउस में भाजपा और अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मध्य प्रदेश सरकार की नगरीय एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी विदिशा पहुंचीं। इस दौरान सर्किट हाउस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत में नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर और एसडीएम क्षितिज शर्मा भी मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित छात्र सम्मेलन युवाओं के भविष्य निर्माण और उनकी प्रगति के लिए बेहद कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास और दिशा मिलती है।
Author: mpmedia24
Post Views: 55


