Home » देश-विदेश » ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता का मनाया उत्साह

ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता का मनाया उत्साह

Facebook
X
WhatsApp

कटनी : पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों के साथ साथ पाकिस्तान सेना के अड्डे को नष्ट करने वाली भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के साथ ही देश के वीर जवानों को सम्मान देने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाने के लिए बुधवार को विजयराघवगढ़ नगर में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा ‘ निकाली गई। विजयराघवगढ़ के ऐतिहासिक किले से शाम 5 बजे प्रारंभ होकर संकटमोचन मंदिर चौराहा, मुख्य बाजार, आजाद चौक होते हुए जनपद पंचायत कार्यालय के सामने यात्रा का समापन हुआ यात्रा के दौरान भारत माता की जय , भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे गुंजायमान होते रहे, इस दौरान नगर वासियों द्वारा जगह जगह पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक संजय पाठक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। आज हजारों की संख्या में विजयराघवगढ़ वासियों ने यात्रा में शामिल होकर सेना के साथ खड़े होने एवं ऑपरेशन सिंदूर की विजय का उत्सव मनाने का संदेश दिया है राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति संकल्पित विजयराघवगढ़ विधानसभा के समस्त आम नागरिकों के बैनर तले आयोजित यात्रा में विधायक संजय पाठक सहित नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा, मनीषा शर्मा, पीयूष अग्रवाल,जनपद

पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल, सहित विधानसभा में निवासरत सेवानिवृत सैनिक,एन सी सी कैडेट,सर्व समाज के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठन और आम नागरिको ने भाग लिया।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें