Home » देश-विदेश » कटनी में आर्म्स डीलर के यहां SDM-CSP का रूटीन निरीक्षण, रिकॉर्ड सही पाए गए

कटनी में आर्म्स डीलर के यहां SDM-CSP का रूटीन निरीक्षण, रिकॉर्ड सही पाए गए

Facebook
X
WhatsApp

कटनी जिले में आर्म्स और एम्युनिशन डीलर के यहां जिला प्रशासन द्वारा रूटीन निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण एसडीएम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किया गया, जिसमें सभी रिकॉर्ड सही और दुरुस्त पाए गए।

कटनी के आर्म्स और एम्युनिशन डीलर नाज़िम खान द्वारा बीते कई वर्षों से अपनी डीलरशिप सरेंडर कर व्यवसाय बंद कर दिया गया है। इसकी विधिवत जानकारी राज्य सरकार और जिला प्रशासन को पहले ही दी जा चुकी है। इस संबंध में प्रशासन द्वारा कई बार भौतिक सत्यापन भी किया जा चुका है।

करीब छह से आठ महीने पहले भी जिला प्रशासन द्वारा आर्म्स और एम्युनिशन की गहन जांच की गई थी, जिसमें एक-एक कारतूस और हथियारों का रिकॉर्ड रजिस्टर से मिलान किया गया था। उस समय भी सभी दस्तावेज और सामग्री सही पाई गई थी।

आज पुनः प्रशासन के आदेश पर एसडीएम प्रमोद चतुर्वेदी और सीएसपी नेहा पचीसिया की संयुक्त टीम ने डीलर के कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हथियारों, कारतूसों और दस्तावेजों का पूर्व रिकॉर्ड के अनुसार मिलान किया गया, जो पूरी तरह सही पाया गया।


निरीक्षण के बाद एसडीएम और सीएसपी द्वारा संयुक्त रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही नाज़िम खान के आर्म्स डीलर लाइसेंस सरेंडर की प्रक्रिया को प्रशासनिक नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें