भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेस के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और देश के विकास में निभाई गई भूमिका को याद किया गया
28 दिसंबर 1885 को स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पी.वी. नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह जैसे नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश को नई दिशा दी।
कटनी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता से जुड़े मुद्दों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की गई और सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर जोर दिया गया। अमित शुक्ला – जिला अध्यक्ष, कांग्रेस
“कांग्रेस देश की आज़ादी से लेकर आज तक लोकतंत्र और आम जनता की आवाज़ बनी है। हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।
जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस
“कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिए हैं। आज के दिन हम सभी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संघर्ष जारी रखने की शपथ लेते हैं।”


