Home » देश-विदेश » कटनी में तेंदुए की दहशत, सड़क किनारे बैठा नजर आया तेंदुआ

कटनी में तेंदुए की दहशत, सड़क किनारे बैठा नजर आया तेंदुआ

Facebook
X
WhatsApp

कटनी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
बहोरीबंद तहसील के ग्राम कुआं में सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल बन गया है।

वायरल वीडियो में तेंदुआ सड़क किनारे बैठा नजर आ रहा है, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। राहगीरों और वाहन चालकों ने डर के चलते अपने वाहन रोक दिए। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

तेंदुए की दस्तक से ग्राम कुआं और आसपास के गांवों में किसानों और ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और देर रात तक तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
हालांकि तेंदुआ अंधेरे का फायदा उठाकर पास के घने जंगल में जा छिपा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने 10 साल के बालक और एक गाय का शिकार किया था, जिससे लोगों का डर और बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर कई किसानों ने खेतों में ही डेरा डाल लिया है और रात में निगरानी कर रहे हैं।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें