कटनी : कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष-सांसद श्री वी. डी.शर्मा , उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवम विशेष उपस्थिति रहे
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित कटनी साउथ स्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन नरेन्द्र मोदी द्वारा आज गुरुवार को किया गया । कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वी. डी.शर्मा , उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला उपस्थित रहे।
जिले के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक,संदीप जायसवाल, प्रणय प्रभात पांडेय,धीरेंद्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी उपस्थित रहे।
कटनी साउथ रेलवे स्टेशन, जिसे अब आधुनिक सुविधाओं और सांस्कृतिक पहचान के साथ नया स्वरूप प्रदान किया गया है ।12.88 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किया गया है।
पुनर्विकास कार्यों में स्टेशन भवन का नवनिर्माण, भव्य प्रवेश द्वार, विकसित प्रतीक्षालय, पर्याप्त टिकटिंग काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय एवं रैम्प, दोनों ओर के हाई लेवल प्लेटफॉर्म पर कवर शेड्स शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया गया है और आधुनिक एल ई डी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। कटनी साउथ स्टेशन अब सिर्फ एक रेलवे हब नहीं बल्कि आधुनिक भारत की झलक प्रस्तुत करता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस विकास से स्थानीय यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
वही कटनी साउथ रेल्वे स्टेशन पर मौजुद यात्रियो से ताजा हाल जाना– सुविधाये उपलब्ध कितनी और किस प्रकार की है तो आप सुने मुसाफिरों की जुबानी,क्या लोकार्पण करने पूर्व अधिकारियों ने सरकार ने जमीनी हकीकत को जानना नही चाहा प्रतिदिन मुसाफिरों को होने वाली परेसानी को मद्देनजर ये तमाम शिकायते न आती सामने यदि रेल्वे व सरकार इन मुद्दों पर गौर फरमा लेती कही न कही यात्रियो के सुविधाओ को नजर अंदाज किया गया।


