विदिशा जिले के गंजबासौदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यहां पर छत पर कबूतर बैठने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि संजू अहिरवार द्वारा कैंची से पन्ना लाल अहिरवार की हत्या कर दी, और इसके परिवार के दो लोगों को घायल कर दिया, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने जाकर पंचनामा तैयार किया। वहीं कुछ देर सर्चिंग करने के बाद आरोपी संजय अहिरवार नमक व्यक्ति को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विदिशा के तहसील गंज बासौदा का है, जहां कबूतर को लेकर हुए विवाद में पन्ना लाल अहिरवार की मौत हो गई और महिला और उसका बच्चा घायल हो गया।
एसडीओपी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि वार्ड नंबर 10 में रहने वाले परिवार द्वारा पले हुए कबूतर पालता है, कबूतर छत बैठने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। जिसको लेकर हुए झगड़े में पड़ोसी द्वारा परिवार के एक शख्स और उसकी पत्नी और बेटे पर कैंची से हमला कर दिया जिसमे व्यक्ति की मौत हो गई,
और उसकी पत्नी और बेटे को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। बही आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।


