जिला पंचायत सीईओ को BJP के कार्यक्रमों में शामिल होने पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
विदिशा :कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद प्रताप सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव रवि साहू और उनके साथियों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंच कर संयुक्त कलेक्टर शशि मिश्रा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन के जरिए जिला पंचायत सीईओ ओमप्रकाश सनोडिया को भाजपा के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल होने को लेकर आपत्ति की थी। उन्होंने बताया कि यह लोक सेवक के आचरण के विपरीत बताया, वहीं उन्होंने बताया कि पिछले दिनों शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री के रूप में विदिशा मे आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे। जहां जिला पंचायत सीईओ भाजपा के कार्यकर्ता के तरह काम कर रहे थे और पार्टी के नेताओं के साथ मंच पर भी बैठे हुए थे। इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है
Author: mpmedia24
Post Views: 51


