Home » देश-विदेश » कांग्रेस द्वारा जिले भर में उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

कांग्रेस द्वारा जिले भर में उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Facebook
X
WhatsApp

संसद में पिछले दिनों बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी को उनका अपमान बताते हुए कांग्रेस द्वारा जिले भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक यह विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा की वास्तविक स्थिति जनता के बीच रखने की बात कही गई। पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा के निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह बात कही गई। इस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा, विदिशा जिले के संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी, जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत नेता प्रतिपक्ष सुभाष बोहत, पूर्व जनपद अध्यक्ष रणधीर सिंह ठाकुर मौजूद रहे। वार्ता के दौरान बताया गया कि जिस प्रकार से संसद में अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया गया है। जिससे पूरे देश में दुख और गुस्सा है। राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा इस जन आंदोलन बनाते हुए जिला, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर धरना प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उसी के तारतम्य में कल मौन रैली निकालकर प्रदर्शन होगा। यह प्रदर्शन तब तक चलेंगे जब तक की गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त नहीं किया जाता है या वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देते

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें