Home » देश-विदेश » कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिले के गंजबासौदा में 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार समेत अन्य कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और एएसपी को ज्ञापन दिया। इसमें जिले के सभी स्कूलों में संचालित ऑटो और अन्य परिवहन वाहनों के चालकों का वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की मांग की गई। साथ ही आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई कर सजा दिलाने की बात कही गई। इस पर एएसपी प्रशांत चौबे ने कहा कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और आगे तेजी से कदम उठाए जाएंगे

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें