पुतला लाबारिस
विदिशा के लोधी समाज के साथ अन्य समाजों के सदस्यों द्वारा नीमताल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दिया धरना
उनके पुतले को दहन करने की वजह लावारिस हालत में छोड़कर जताया विरोध
प्रहलाद पटेल के बयान को विवादित बनाकर प्रदर्शन करने पर जताई नाराजगी
विदिशा : एक और जहां कांग्रेस लगातार प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है, तो वही लोधी समाज ने पहलाद पटेल का समर्थन करते हुए उनके द्वारा दिए बयान को तोड़ मरोड़ कर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाते हुए नीमताल पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पुतला दहन का आयोजन भी था, लेकिन पहलाद पटेल के ट्वीट के माध्यम से पूरे प्रदेश में लोधी समाज द्वारा किए जा रहे हैं, इस प्रदर्शन में पुतला दहन न करने की अपील की गई थी, जैसे देखते हुए विदिशा में भी लोधी समाज ने जीतू पटवारी के पुतले को लावारिस हालत में छोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया संदीप डोंगर सिंह ने बताया कि जिस सुठालिया के कार्यक्रम में यह बयान दिया गया था, उसे समय वह भी वहां मौजूद थे और पहलाद पटेल ने ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की जिसे लेकर जीतू पटवारी उसको तूल दे रहे हैं, उन्होंने जीतू पटवारी द्वारा पहलाद पटेल से माफी मांगने की मांग की है



