Home » देश-विदेश » कार्यक्रम स्थल का किया अधिकारियों के साथ निरीक्षण

कार्यक्रम स्थल का किया अधिकारियों के साथ  निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

कटनी : मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा कल्याण व जिला प्रभारी मंत्री का आगमन व माइनिंग कॉन्क्लेव कार्यक्रम स्थल का किया अधिकारियों के साथ 

निरीक्षणकार्यक्रम स्थल का किया अधिकारियों के साथ 

 

निरीक्षण

मध्यप्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन अंतिम चरणों को छूते हुए प्रारम्भ होने में बस चंद घण्टे शेष रह गए है और मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उदय राव प्रताप सिंह कटनी पहुँचे और कार्यक्रम स्थल का जिले के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर इंतजामो की जानकारी लिया।

कार्यक्रम स्थल से लेकर देश भर से बड़े बड़े उद्योगपतियो के लिए किए जा रहे व्यवस्थाओ का हाल जाना और होटल में जाकर और कान्क्लेव हॉल का मुआयना किया।

कटनी जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में यह एक बड़ा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सरकार करा रही जिसमे स्वयं प्रदेश मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

जिला प्रभारी मंत्री अपने प्रभार के जिले में इस बड़े विशाल कार्यक्रम की सफलता के प्रति उत्साहित नजर आए और बताया कि कटनी में खनिज संपदा अथाह भंडार है इसका उपयोग होने से निश्चित ही कटनी जिले के साथ मध्यप्रदेश की तस्वीर भी बदलेगी और जिले में विकास के आयाम बनेंगे।

मध्यप्रदेश खनिज निज सचिव उमाकांत उमराव ने बताया कि प्रदेश देश के बहुत से एकेडमिक संस्थाएं शैक्षणिक संस्थाओ ने अपनी सहभागिता दिखाया है और नए नए तरहः के मिनरल्स और माइंस के उद्योगों की सम्भवनाये नजर आ रही है और सरकार अपने लक्ष्य के अनुरूप कल बहुत से कम्पनियां अपने व्यवसाय को स्थापित करने आगे बढ़ेंगी और प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ेगा

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें