Home » देश-विदेश » कुरवाई के मेलुआ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार डंपर से टकराई, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

कुरवाई के मेलुआ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार डंपर से टकराई, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र के मेलुआ चौराहे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के मुताबिक कुरवाई निवासी तन्मय शर्मा का जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ मेलुआ चौराहे के पास स्थित शिव शंकर ढाबे पर पार्टी करने गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे सभी दोस्त कार से कुरवाई लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े एक डंपर में उनकी कार पीछे से जा टकराई।

टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा डंपर में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार को पीछे कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार की सीटें काटकर शव बाहर निकाले गए।

 

हादसे में कार चालक जगदीश साहू, आगे की सीट पर बैठे अंकित साहू और बीच की सीट पर बैठे तन्मय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे जगदीश गॉड, मोंटी अहिरवार और तन्मय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें