किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री पहुंचे विदिशा
मुझे शिकायत मिली थी खरपतवार नाशक से किसानों की फसल खराब हो गई है बोले केंद्रीय मंत्री
आज अचानक देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा जिले के ग्राम छीरखेड़ा पहुंचे जहां किसानों के बीच जागरण होने किसानों से संवाद किया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मुझे शिकायत मिली थी खरपतवार नाशक दवाई के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई है तो मैं स्वयं तय किया कि मैं गांव में जाकर निरीक्षण करूंगा यहां मैंने देखा कि खेत में सोयाबीन की जगह पूरे खेत में खरपतवार उग गया है जिसकी नाशक के कारण यह समस्या किसानों को उत्पन्न हुई है उस कंपनी की जांच उच्च स्तरीय वैज्ञानिक दल से कराई जाएगी और यदि इसकी नाशक में कोई कमी निकलती है तो कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी किसान हमारे देश के अन्नदाता है और फसल ही उनका जीवन है यदि उनकी फसल नष्ट हो जाएगी तो वह अपना जीवन यापन कैसे करेंगे इसके साथ ही मैं देश भर में एक अभियान शुरू करूंगा जिसमें घटिया कीटनाशक निर्माण करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी


