Home » देश-विदेश » केंद्रीय मंत्री सिंधिया जी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

केंद्रीय मंत्री सिंधिया जी ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Facebook
X
WhatsApp

केंद्रीय मंत्री सिंधिया जी ने सुनी आमजनों की समस्याएं 161शिकायतों का तुरंत समाधान किया 

शिवपुरी में मानस भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। जहां आमजन की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्देशित किया। कई ऐसे पीड़ित शिकायत लेकर आए जिनकी समस्या का शिविर में तुरंत समाधान किया कई वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र मौके पर ही प्रदान किए गए। सिंधिया के जन समस्या निवारण शिविर में क्षेत्र के बारह सो इकसठ नागरिकों अपनी समस्या लेकर आवेदन दिया, जिनमें से एक सो इकसठ का मौके पर ही निराकरण किया बाकी बचे हुए आवेदन जो लंबित हैं उनका निराकरण भी समय सीमा में किया जाएगा। वहीं सिंधिया ने एक-एक कर सैकड़ो आवेदनकर्ताओं को सुना और कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए इस शिविर में जो आवेदन आए हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी और आवेदनों का समय सीमा में निराकरण किया जाएगा। कोई भी नागरिक परेशान ना हो। आपकी जो भी समस्याएं हैं, उनका निराकरण समय पर होगा। 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें