Home » देश-विदेश » कोठीचारखुर्द में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

कोठीचारखुर्द में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिले के ग्राम कोठीचारखुर्द में 12 फरवरी को 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के बाद की गई नृशंस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मृतिका के घर के सामने ही रहता था। 22 वर्षीय आरोपी सुरेंद्र राजपूत वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों ने भोपाल, रायसेन, बैतूल और विदिशा जिले के लगभग 40 गांवों में सघन पूछताछ की। इस दौरान करीब 120 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

एफएसएल रिपोर्ट, सूक्ष्म वैज्ञानिक परीक्षण और डीएनए विश्लेषण के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला द्वारा कथित रूप से लोगों के सामने अपमानित किए जाने की बात से आहत होकर उसने यह जघन्य अपराध किया।

फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें