Home » देश-विदेश » खजुराहो के गौतम होटल में स्टाफ के लोगों की खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

खजुराहो के गौतम होटल में स्टाफ के लोगों की खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Facebook
X
WhatsApp

फूड प्वाइजनिंग से 8 लोग हुए बीमार जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती

छतरपुर के खजुराहो में फ़ूड पाइजनिंग होने से 8 लोगों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जानकारी के मुताबिक खजुराहो के गौतम होटल में दोपहर का भोजन करने के बाद स्टाफ के लोगों ने उल्टी दस्त होने की शिकायत दर्ज कराई सभी 8 लोगों को पहले खजुराहो के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया हम आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में दो दिवसीय केबिनेट बैठक का आयोजन चल रहा है ऐसे में फ़ूड पाइजनिंग की घटना से हड़कंप मचा हुआ है ड्यूटी डाक्टर्स रोशन द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि खजुराहो से रेफर होकर 8 मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें