बुरहानपुर: खाद-उर्वरक दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, अनियमितताओं पर नोटिस
बुरहानपुर जिला प्रशासन ने खाद और उर्वरक दुकानों की जांच के लिए टीम गठित कर औचक निरीक्षण किया। अरिहंत फर्टिलाइजर की जांच में स्टॉक रजिस्टर और रेट लिस्ट अपडेट न होने जैसी कमियां पाई गईं।
एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने बताया कि 267 खाद कि बोरी कमी पाई गई है, और भी अनियमितता देखने को मिली अरिहंत फर्टिलाइजर जिस पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से कृषि केंद्र संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि किसान इसे सही कदम मान रहे हैं
Author: mpmedia24
Post Views: 109


