23 जनवरी को विदिशा के निवासी एक युवक हेमंत रैकवार ने खुद का वीडियो बनाकर हत्या के लिए ट्रेन के आगे लगाई छलांग और 10 दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ते हुए भोपाल में इलाज के दौरान 1 फरवरी को वह शांत हो गया परिजनों ने आज एसपी कार्यालय पहुंचकर वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की
विदिशा के किलेअन्दर में रहने वाले 26 वर्षीय हेमंत रैकवार जो वाहन चलाने का काम करते थे। 23 जनवरी को खुद का वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उसे पहले मेडिकल कॉलेज और बाद में रेफर करने के बाद भोपाल हमीदिया में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई। हेमंत के परिजनों ने वह वीडियो जो उसने मरने से पहले बनाए थे वह भी पुलिस को दिए। वहीं बताया गया कि वीडियो में हेमंत खुद की ममेरी बहन शालू रैकवार, पल्लवी जिससे उसकी शादी तय हुई थी उनके द्वारा उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। यह भी बताया गया था कि उसके पिता जो अब तक लापता है उसे लेकर भी उसकी मे ममेरी बहन शालू का हाथ है। वीडियो में पिता की हत्या की आशंका भी जताई गई है। पुलिस द्वारा इस पूरे घटना क्रम को लेकर अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने लिखित शिकायत की
पुलिस ने उनकी सुनवाई करते हुए मामले को जीआरपी के सुपुर्द किया


