Home » देश-विदेश » खुद के अपहरण की झूठी कहानी का खुलासा

खुद के अपहरण की झूठी कहानी का खुलासा

Facebook
X
WhatsApp

 ग्वालियर में नाबालिग दसवीं के छात्र ने अपने ही खुद के अपहरण की झूठी कहानी पुलिस को सुनाकर हैरान कर डाला। लेकिन उसकी इस झूठी कहानी से सीसीटीवी फुटेज ने पर्दा उठा दिया। इस खुलासे के बाद पता चला कि छात्र की मां ने पढ़ाई नहीं करने पर उसे डाटा था। जिससे नाराज होकर वहां कोचिंग की बोलकर घर से निकला था और फिर अपने झूठे अपहरण की कहानी रच डाली थी। वहीं पुलिस ने इस मामले का खुलासा होने के बाद छात्र को मुरैना से ग्वालियर लाकर समझाइए दी और माता-पिता के सुपुर्द किया।

 दरअसल बहोड़ापुर थाना क्षेत्र सिंधिया नगर में रहने वाला 13 साल का नाबालिग छात्र कुणाल राजपूत अपने घर से कोचिंग की बोलकर निकला था लेकिन कोचिंग का समय पूरा होने के बाद जब वहां घर नहीं लौटा तो परिजन ने कोचिंग पर फोन लगाकर उसकी जानकारी ली तो पता चला कि वहां कोचिंग ही नहीं आया। जिसकी जानकारी परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी। जब पुलिस छात्र को लेकर जांच पड़ताल में जुटी तो मुरैना पुलिस ने छात्र की मुरैना छोंदा टोल के पास मिलने की सूचना बहोड़ापुर थाना पुलिस को दी। तभी बहोड़ापुर थाना पुलिस की एक टीम ग्वालियर से मुरैना के लिए रवाना हुई जहां छात्रा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वहां घर से विनय नगर स्थित कोचिंग के लिए निकाला था। लेकिन रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उसका मुहं दबाकर अपहरण कर लिया था। जब बदमाश उसे मुरैना छोन्दा टोल के पास लेकर पहुँचे तो पुलिस फोर्स को देख उसे वही छोड़कर फरार हो गए। लेकिन छात्र के द्वारा अपहरण की सुनाई गई कहानी पुलिस के गले नहीं उतरी और फिर पुलिस की टीम छात्र को लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हुई तो दूसरी टीम छात्र को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। जब पुलिस ने उसके जाने वाले रूट पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। छात्र खुद की साइकिल से मुरैना की तरफ जाता हुआ नजर आया। जब पुलिस और परिजन छात्र को ग्वालियर बहोड़ापुर थाने लेकर पहुंचे तो पुलिस ने छात्र से बातचीत की तो उसने वही कहानी फिर से पुलिस को सुनाई। जब पुलिस ने उसके सीसीटीवी फुटेज दिखाएं तो उसके होश उड़ गए और उसकी झूठी कहानी का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस द्वारा छात्र को समझाया फिर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें