ग्वालियर में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य में ज़मीन की गाइडलाइन बढ़ोतरी को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय पर अनावश्यक माहौल बनाया जा रहा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चिट्ठी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने साफ कहा कि गाइडलाइन को लेकर किसी तरह का बड़ा विवाद नहीं है। अगर कहीं थोड़ी बहुत समस्या है तो उसका समाधान किया जाएगा।
इसी दौरान जब उनसे छत्तीसगढ़ में भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापना को लेकर सवाल पूछा गया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमा जरूर लगेगी और इस पर संस्कृति मंत्री ने अपना आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया है
Author: mpmedia24
Post Views: 39


