Home » देश-विदेश » ग्रामीणों की हालत खराब पुलिया धराशाही ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों की हालत खराब पुलिया धराशाही ग्रामीण परेशान 

Facebook
X
WhatsApp

विदिशा जिले के सिरोंज जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले कहीं ग्रामों की हालत इतने खराब है कि लोग आज भी अपनी जरूरत से शहर नहीं जा पा रहे

कही ग्रामीण ऐसे है कि शासन को ग्राम पंचायत के लोग चुना लगा रहे ओर पुलिया धराशाही हो चुकीं बड़ा सवाल ये उठता है कि अगर पुलिया धराशाही हो रहीं तो आखिर इनकी जांच क्यों नहीं हो रही ओर अगर पहले ही इन पुलियों की ठीक तरह से जांच हो जाती तो शायद आज ये हालत गांवों में देखने को नहीं मिलते 

भले ही सरकार ग्रामीण विकास के लिए करोड़ों रुपए खर्च करे लेकिन ग्रामों के हालत खराब ही है क्यों कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से ये कामों को अंजाम दिया जाता है। 

ऐसे ही कुछ ग्रामों में जब हमारी टीम पहुंची तो ग्राम पंचायत चठोली के ग्राम हबीबगंज के गांव की पुलिया टूट चुकी जिसको अभी तक जिम्मेदार दरकिनार करते नजर आ रहें है। टूटी पुलिया के कारण देश का भविष्य नोनियालो को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कहीं बार बच्चे बह जाते है ओर मूलभूत जरूरतों के लिए भी शहर का आवागमन नहीं कर पा रहें है। 

जब हमारी टीम ग्राम पंचायत इकोदिया के ग्राम बनिया ढाना पहुंची तो देखा गया कि इंद्रा आवास योजना प्लाट की जो पुलिया है वो टूट चुकी टूटी पुलिया पार करके मरघट शाला जाना पड़ता है जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि सही तरह से निर्माण नहीं हुआ उसके कारण पुलिया धराशाही हो चुकी 

वहीं जब हमारी टीम ढ़ीमरोली पहुंची तो देखा गया कि टपरों को जाने के लिए एक पुलिया जिसका निर्माण 3,4 महीने पहले ही हुआ था वो भी धराशाही हो चुकी इस पुलिया से भी ग्रामीण आवागमन करने को मजबूर है 

अब सवाल ये उठता है कि आखिर कैसे इस भ्रटाचार के कामों को अंजाम दिया जाता है क्या अधिकारियों की मिलीभगत से ही इन कामों को अंजाम दिया जाता है

अगर ऐसा नहीं तो अधिकारी क्यों चुप्पी साधकर बैठ जाते क्यों जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं होती  अब देखना ये होगा कि इन पर कोई कार्रवाई होती है यहां खानापूर्ति

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें