ग्वालियर की बेटियाँ आगे आकर प्रदेश व देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व का गौरव बनें – श्री सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शासकीय विजयाराजे कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए
महाविद्यालय में विभिन्न भवनों का लोकार्पण भी किया
छात्राओं के साथ किया संवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने कारगर महिला सशक्तिकरण नीति बनाई है। जिसकी बदौलत महिलाएँ हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। महिलायें जहाँ सुखोई, मिग व मिराज़ जैसे फाइटर विमान उड़ा रही हैं, वहीं पूरी मुस्तैदी के साथ सरहद की रक्षा पर भी तैनात हैं। ग्वालियर की बेटियां भी आगे आकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएँ और ग्वालियर, मध्यप्रदेश व देश ही नहीं सम्पूर्ण विश्व का गौरव बनें। इस आशय के विचार केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने व्यक्त किए। श्री सिंधिया शासकीय विजयाराजे कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार के वार्षिकोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने महाविद्यालय के आचार्यों व छात्राओं को वार्षिकोत्सव की शुभकामनायें व बधाई दी।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने इस अवसर पर महाविद्यालय की बालिकाओं से सीधा संवाद कर उन्हें सफलता के मंत्र बताए। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। उन्होंने इस दौरान विजयाराजे कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लगभग 8 करोड़ रूपए लागत से नवनिर्मित ललितकला संकाय भवन, पुस्तकालय भवन, वाणिज्य प्रथम तल व पुराना भवन का नवीनीकरण एवं विज्ञान भवन प्रथम तल का लोकार्पण भी किया।
वार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लाड़ली लक्ष्मी व लाड़ली बहना, सुकन्या समृद्धि योजना जैसी तमाम योजनायें महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये संचालित की जा रही हैं। साथ ही ड्रोन दीदी जैसी योजना भी भारत सरकार द्वारा संचालित है। ग्वालियर के एमआईटीएस में ड्रोन प्रशिक्षण कक्षायें संचालित की जा रही हैं


