Home » देश-विदेश » ग्वालियर में छात्रा की संदिग्ध मौत, किला तलहटी में मिला शव—दो युवक हिरासत में

ग्वालियर में छात्रा की संदिग्ध मौत, किला तलहटी में मिला शव—दो युवक हिरासत में

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्रा का शव किला तलहटी क्षेत्र में गोलंदाज मोहल्ले के पास मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची बहोड़ापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्रा ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस द्वारा मृतक छात्रा की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले से जुड़े दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें