Home » देश-विदेश » ग्वालियर में भी आज से साइबर सुरक्षा अभियान

ग्वालियर में भी आज से साइबर सुरक्षा अभियान

Facebook
X
WhatsApp

प्रदेश भर के साथ-साथ ग्वालियर में भी आज से साइबर सुरक्षा अभियान

की शुरुआत हो गई है।ऑनलाइन ठगी के धंधे ने प्रदेश भर में पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए अब प्रदेश भर में पुलिस 11 दिन तक लोगों को समझाएगी कि मोबाइल, इंटरनेट का खूब इस्तेमाल करो लेकिन सावधान रहो और सोशल मीडिया पर सेफ क्लिक करो। इसमें अगर लापरवाही की तो ठग आपको मिनटों में कंगाल बना देंगे। पुलिस ने 15 पैंतरे छांटे हैं इनके जरिए साइबर अपराधी लोगों को फंसा कर उनकी जमा पूंजी ऑनलाइन लूटते हैं। इनका तोड़ बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को सिखाया जाएगा। दरसअल साइबर क्राइम पर लगाम के लिए पुलिस की पाठशाला एक फरवरी से शुरू हो गई है। 11 दिन तक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के अलावा नुक्कड नाटकों के जरिए पुलिस लोगों को बताएगी कि ठग किस तरह गांव में लोगों के खाते खुलवा इन खातों का इस्तेमाल ठगी के पैसों को छिपाने में करते हैं। इसके अलावा डाटा चोरी से चोरी, मोबाइल की सिम खरीदने में लापरवाही,सोशल मीडिया पर एपीके फाइल को क्लिक करना कितना घातक हो सकता है। साइबर ठगी से कैसे बचना चाहिए पुलिस मुयालय के फरमान पर सेफ क्लिक अभियान के तहत 11 दिन तक लोगों को साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए जाएंगे। इसमें लोगों को समझाया जाएगा उनकी सावधानी ही साइबर अपराधों पर लगाम कस सकेगी।

अरविंद सक्सेना -I.G. ग्वालियर-

प्रदेश भर के साथ-साथ ग्वालियर में भी आज से साइबर सुरक्षा अभियान की शुरुआत हो गई है।ऑनलाइन ठगी के धंधे ने प्रदेश भर में पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए अब प्रदेश भर में पुलिस 11 दिन तक लोगों को समझाएगी कि मोबाइल, इंटरनेट का खूब इस्तेमाल करो लेकिन सावधान रहो और सोशल मीडिया पर सेफ क्लिक करो। इसमें अगर लापरवाही की तो ठग आपको मिनटों में कंगाल बना देंगे। पुलिस ने 15 पैंतरे छांटे हैं इनके जरिए साइबर अपराधी लोगों को फंसा कर उनकी जमा पूंजी ऑनलाइन लूटते हैं। इनका तोड़ बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों को सिखाया जाएगा। दरसअल साइबर क्राइम पर लगाम के लिए पुलिस की पाठशाला एक फरवरी से शुरू हो गई है। 11 दिन तक स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के अलावा नुक्कड नाटकों के जरिए पुलिस लोगों को बताएगी।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें