मेट्रो न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल के एक वर्ष पूर्ण होने पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ग्वालियर में आज स्वास्थ्य सेवा का उत्सव देखने को मिला मेट्रो न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल ने अपने सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
रविवार, 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक आयोजित इस शिविर में देशभर से आए मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया
खास बात रही कि दिल्ली के प्रतिष्ठित ARTEMIS हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने इस शिविर में शिरकत कर मरीज़ों को निःशुल्क ओपीडी सेवा प्रदान की और उनकी बीमारियों का उपचार भी किया, वहीं राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला और उनकी टीम के सदस्यों ने कैंप में पहुंचकर डाक्टरों को इस तरीके के पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया,
हज़ारों की संख्या में पहुँचे मरीजों ने इस पहल की सराहना की और मेट्रो न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल का आभार जताया
ग्वालियर के नागरिकों के लिए यह शिविर एक सुनहरा अवसर रहा जहाँ बिना किसी शुल्क के विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य सलाह ली गई मेट्रो न्यूरो स्पाइन हॉस्पिटल की यह पहल निश्चित ही शहर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी


