शिवपुरी जिले की पिछोर नगर परिषद कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़े गए कर्मचारियों के नाम रामबाबू त्रिपाठी और दीपक सिंह बनाकर बताए गए हैं।
जेन्सा कि फरियादी का कहना है कि कार्यालय द्वारा कंप्यूटर प्रिंटर की खरीद की गई थी जिसका भुगतान कई महीनों से लंबित था, भुगतान करने के एवज में 60,000 रुपये की मांग की गई थी। फरियादी ने लोकायुक्त विभाग से शिकायत की थी, और आज पहली किस्त 30,000 रुपये देते समय लोकायुक्त टीम ने दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया।
Author: mpmedia24
Post Views: 54


