Home » देश-विदेश » ग्वालियर से किडनैप किया गया 7 साल शिवाय का लगा पता

ग्वालियर से किडनैप किया गया 7 साल शिवाय का लगा पता

Facebook
X
WhatsApp

ग्वालियर जिले से इस वक्त की बडी ब्रेकिंग सामने आ रही है। जहाँ ग्वालियर के सीपी कॉलोनी में सुबह जिस 7 साल के बच्चे शिवाय गुप्ता को दो बदमाशों ने अपहरण किया था, उसे पुलिस ने मुरैना से बरामद कर लिया है। बता दें कि मासूम का किडनैप होने के बाद से ही पुलिस की कई पार्टियां बच्चे को तलाशने में जुट गई थीं पुलिस की सख्त इंतजाम और नाकाबंदी को देख आरोपी बच्चे को मुरैना में छोड़कर भाग गए। जानकारी के मुताबिक बदमाश बच्चे को ईंट भट्टे के मजदूरों के पास बच्चे को छोड़कर भाग गए। बच्चे से वीडियो कॉल पर उसकी माँ की बात कराई गई जिससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। स्थानीय गांव वालों ने घर वालों से बच्चे की बात कराई। मौके पर SP बच्चे के घर पहुंचे और फिर उसे मां-बाप को सुपुर्द कर दिया।

ग्वालियर से किडनैप किया गया 7 साल का शिवाय का पता चल गया है। आरोपियों ने उसे मुरैना में मजदूरों के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। बता दें कि बच्चे के अपहरण का मामले ने काफी जोर पकड़ लिया था। ग्वालियर में परिजनों का हंगामा तो हो ही रहा था, साथ ही पूरे प्रदेश में कई लोगों ने इस पर बयान भी दिए। हाल ही में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी मामले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए थे और आंदोलन की चेतावनी दी थी।

पुलिस के मुताबिक, बच्चा ईंट के भट्टों के पास मिला। संभावना जताई जा रही है कि मामले को बढ़ता देख आरोपी घबरा गए होंगे और डरकर बच्चे को मजदूरों के पास छोड़कर भाग गए हो सकते हैं। फिलहाल, बच्चा स्वस्थ और सही सलामत परिवार वालों के पास पहुंच गया है।

 

 

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें