Home » देश-विदेश » घर में घुसी बाघिन का सफल रेस्क्यू, पिंजरे में कैद कर इनक्लोजर में शिफ्ट

घर में घुसी बाघिन का सफल रेस्क्यू, पिंजरे में कैद कर इनक्लोजर में शिफ्ट

Facebook
X
WhatsApp

उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम बेल्दी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से भटककर एक बाघिन गांव में घुस आई। बाघिन की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघिन गांव में घूम रही थी। शोर-शराबे से घबराकर उसने ग्रामीण गोपाल पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बाघिन दुर्गा प्रसाद द्विवेदी के मकान में घुसकर बैठ गई, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पनपथा बफर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। देर शाम बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद किया गया।

रेस्क्यू के बाद बाघिन को विशेष वाहन से टाइगर रिजर्व के कल्लवाह परिक्षेत्र में बनाए गए इनक्लोजर में शिफ्ट किया गया। पूरे अभियान के दौरान वन विभाग और पार्क प्रबंधन की टीम पूरी तरह सतर्क रही, जिससे किसी अन्य ग्रामीण को नुकसान न पहुंचे।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें