Home » देश-विदेश » छतरपुर में सड़क किनारे दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, हादसा या हत्या—जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर में सड़क किनारे दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, हादसा या हत्या—जांच में जुटी पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के पनौठा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे दो युवकों के शव संदिग्ध हालत में मिले। मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और संतोष अनुरागी के रूप में हुई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में शव सड़क पर पड़े मिले, हालांकि मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि मामला सड़क हादसे का हो सकता है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने टीम को घटनास्थल पर भेजा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार होने की आशंका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें