Home » देश-विदेश » जर्जर पड़ी सड़कों पर कार्य शुरू न होने से नाराज

जर्जर पड़ी सड़कों पर कार्य शुरू न होने से नाराज

Facebook
X
WhatsApp

शिवपुरी  : पूर्व में शासन प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा के छर्च क्षेत्र में जर्जर पड़ी सड़कों पर कार्य शुरू न होने से नाराज स्थानीय कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ग्रमीणों के साथ धरने पर बैठ गए घमेला तिराहा से छर्च तक 18 किलोमीटर दूरी की सड़क पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पूर्व में की गई ग्रामीणों की शिकायत और विधायक की चेतावनी के एक माह बीतने पर भी जिम्मेदार पअधिकारियों ने काम शुरू नहीं किया तो आज परेशान ग्रामीण और विधायक धरने पर बैठ गए जिससे श्योपुर-शिवपुरी स्टेट हाइबे पर जाम लगा दिया। हालांकि पोहरी एसडीएम सहित प्रशासनिक अमले ने स्थानीय विधायक से बात कर एक माह के अंदर सड़क का निर्माण करने का आश्वासन दिया..

स्थानीय विधायक कैलाश कुशवाहा पूर्व में पोहरी से भाजपा विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री पर तंज कसते हुए नजर आए कहाँ विधायक जी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी नई कोठी तो दिखा सकते हैं लेकिन उनके मंत्री होने के बाद मैं 40 गांव की रोड नहीं बनबा पाए जिससे क्षेत्र की जनता परेशान हो रही है।

 

mpmedia24
Author: mpmedia24

ताजा खबरें